Honda Shine 125 : होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक का लिमिटेड एडिशन आया, कलर्स और ग्राफिक पर खेल गई कंपनी

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने शाइन 125 लिमिटेड एडिशन पेश किया है। ये शाइन 125 डिस्क पर बेस्ड है। इसमें एक नई स्पेशल कलर स्कीम दी है। इसे आने वाले दिनों में लॉन्च किया जा सकता है। नई कलर स्कीम को पर्ल सायरन ब्लू कहा जाता है।

 

 

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने शाइन 125 लिमिटेड एडिशन पेश किया है। ये शाइन 125 डिस्क पर बेस्ड है। इसमें एक नई स्पेशल कलर स्कीम दी है। इसे आने वाले दिनों में लॉन्च किया जा सकता है। नई कलर स्कीम को पर्ल सायरन ब्लू कहा जाता है। यह टैंक पर ‘शाइन’ ग्राफिक्स के साथ ओवरऑल डार्क ब्लू फिनिश देती है। रिम्स को भी पाइराइट ब्राउन कलर में पेंट किया गया है, जो बाइक को ज्यादा प्रीमियम टच देता है। होंडा अभी शाइन 125 डिस्क पर पर्ल सायरन ब्लू कलर देती है, लेकिन लगता है कि लिमिटेड एडिशन वाला कलर ज्यादा अलग दिखता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि टैंक ग्राफिक्स और पेंटेड रिम्स यूनिक हैं। ये किसी दूसरे शाइन 125 वैरिएंट में नहीं मिलते हैं।

 

 

कॉस्मेटिक बदलावों के अलावा, शाइन 125 लिमिटेड एडिशन मैकेनिकली शाइन 125 डिस्क से अलग नहीं है। इसमें वही 123.94cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 10.6bhp का पावर और 11Nm का टॉर्क जनरेट करता है। उम्मीद है कि लिमिटेड एडिशन की कीमत शाइन 125 डिस्क वैरिएंट से लगभग 1,500 से 2,000 रुपए ज्यादा होगी। अभी इसकी एक्स-शोरूम कीमत 85,211 रुपए है।

 

 

डियो का X-एडिशन भी पेश

 

 

कंपनी ने अपनी डियो स्कूटर का एक स्पेशल X-एडिशन पेश किया है। डियो भारत में होंडा का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। यह अपने स्पोर्टी फॉर्मेट डिजाइन से युवा ग्राहकों को अट्रैक्ट करता है। होंडा डियो को 110cc और 125cc दोनों इंजन ऑप्शन में पेश करती है, जिसमें 125cc वर्जन प्रीमियम सेगमेंट में है। इसे होंडा डियो 125 X-एडिशन कहा जाता है। इस स्पेशल एडिशन की कीमतें अभी तक होंडा ने नहीं बताई हैं। होंडा डियो 125 X-एजिशन टॉप-स्पेक H-स्मार्ट वैरिएंट पर बेस्ड है जिसमें सभी फीचर्स मिलते हैं। X-एडिशन में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।

 

 

इसके कलरवे को पर्ल सायरन ब्लू और पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे कहा जाता है, जो काफी दिलचस्प लगता है। बेस कलर एक तरह का गहरा ब्लू है और इसे रनिंग बोर्ड, फ्रंट एप्रन, साइड बॉडी पैनल और ग्रैब रेल, वगैरह पर ग्रे एलिमेंट्स के साथ कंट्रास्ट किया गया है। इसमें परफेक्ट कंट्रास्ट के लिए रेड कलर के पहिए और शानदार ग्राफिक्स भी मिलते हैं।

 

 

होंडा डियो 125 X-एडिशन की कीमत H-स्मार्ट वैरिएंट के करीब होने की उम्मीद है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 91,683 रुपए है। डियो 125 H-स्मार्ट वैरिएंट के साथ पेश किए जाने वाले अन्य कलर्स पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे (एम्बलम) और मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक हैं, जिसमें गोल्ड कलर के पहिए हैं। साथ ही, इंपीरियल रेड, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे (स्ट्राइप), पर्ल स्पोर्ट्स येलो और पर्ल इग्नियस ब्लैक, सभी में ब्लैक पहिए हैं।

Leave a Comment