बिक्री और एक्सपोर्ट में Dzire की जबरदस्त रफ्तार
Maruti Suzuki India के लिए Dzire लगातार बिक्री के नए रिकॉर्ड बना रही है। इसकी सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2025 में यह देश की नंबर-1 कार रही। घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी इसकी डिमांड तेजी से बढ़ी है।
दिसंबर 2025 में एक्सपोर्ट ने बनाया रिकॉर्ड
पिछले महीने यानी दिसंबर 2025 में Maruti Dzire की 3,489 यूनिट्स का एक्सपोर्ट हुआ। जबकि दिसंबर 2024 में यह आंकड़ा सिर्फ 564 यूनिट्स का था। इस तरह, Dzire को 518% की सालाना ग्रोथ हासिल हुई, जो इसकी बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाता है।
CNG वेरिएंट की शानदार डिमांड
वित्त वर्ष 2025 के दौरान Dzire CNG की कुल 89,015 यूनिट्स बिकीं। इसका CNG वेरिएंट 33 km/kg से ज्यादा माइलेज देता है, जिसकी वजह से यह किफायती और फ्यूल-एफिशिएंट सेडान के तौर पर ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही है।
एक्सटीरियर में नया और अग्रेसिव लुक
नई Dzire अपने अग्रेसिव फ्रंट बंपर, हॉरिजॉन्टल DRLs के साथ स्टाइलिश LED हेडलाइट्स, चौड़ी ग्रिल और नए डिजाइन के फॉग लैंप हाउसिंग के साथ अलग पहचान बनाती है। हालांकि, इसका साइड प्रोफाइल पिछले मॉडल जैसा ही रखा गया है, लेकिन अब शोल्डर लाइन ज्यादा उभरी हुई नजर आती है।
अन्य डिजाइन एलिमेंट्स में शार्क फिन एंटीना, बूट लिड स्पॉइलर और Y-शेप LED टेललाइट्स शामिल हैं, जो क्रोम स्ट्रिप से जुड़ी हुई हैं।
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
Dzire के केबिन में बेज-ब्लैक थीम और डैशबोर्ड पर फॉक्स वुड एक्सेंट दिए गए हैं। इसमें
-
एनालॉग ड्राइवर डिस्प्ले
-
क्रूज कंट्रोल
-
वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto
-
9-इंच टचस्क्रीन
-
रियर AC वेंट्स
-
सिंगल-पैन सनरूफ
जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर्स में भी आगे
Maruti Suzuki ने Dzire में सेफ्टी पर खास ध्यान दिया है। इसमें
-
6 एयरबैग (स्टैंडर्ड)
-
इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
-
रियर पार्किंग सेंसर
-
360-डिग्री कैमरा (सेगमेंट में पहली बार)
जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।
इंजन, माइलेज और कीमत
नई Dzire में Swift से लिया गया 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 80bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है।
इसके CNG वेरिएंट का माइलेज 33.73 km/kg है। Dzire को LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹6,25,600 से शुरू होती है।