God Motif Earrings: महाशिवरात्रि पर ट्राई करें ये ईयररिंग्स, देखें खूबसूरत डिजाइंस….

God Motif Earring Designs: महाशिवरात्रि का त्‍योहार बहुत ही शुभ और पावन माना गया है और इस मौके पर खुद को बेस्‍ट एथनिक लुक देने के लिए आउटफिट्स के साथ-साथ आपको अपने ईयररिंग्‍स पर भी ध्‍यान देना चाहिए। अपने लुक को स्प्रिचुअल टच देने के लिए आप बाजार से ‘गॉड मोटिफ ईयररिंग्‍स’ ला सकती हैं। इससे आपके लुक में ग्‍लैमर के साथ-साथ थोड़ा ट्रेडिशनल अंदाज भी जुड़ जाएगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर आप त्रिशूल, डमरू और ओम के सिंबल वाले ईयररिंग्‍स खरीद सकती हैं। चलिए हम आपको कुछ ऐसे ही डिजाइंस के बारे में बताते हैं, जो आप एथनिक और वेस्‍टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं।

त्रिशूल डिजाइन वाले ईयररिंग्‍स

भगवान शिव का सबसे प्रिय अस्‍त्र त्रिशूल है और यह बहुत ही शुभ माना जाता है। महाशिवारात्रि के दिन आप सलवार सूट के साथ त्रिशूल के आकार वाला ईयररिंग पहन सकती हैं, इसमें आपको सिंपल और डिजाइनर दोनों ही तरह के ईयररिंग मिल जाएंगे। इतना ही नहीं, आप अपने फेस के आकार के आधार पर छोटे और बड़े त्रिशूल के डिजाइन वाले ईयररिंग्‍स का चुनाव भी कर सकती हैं। बाजार में आपको इस तरह के ईयररिंग्‍स मात्र 100 रुपये से लेकर 250 रुपये तक में मिल जाएंगे।

डमरू डिजाइन वाले ईयररिंग्‍स

डमरू भी भगवान शिव का अति प्रिय है और यह आपके एथनिक लुक को आध्‍यात्‍मिक टच देता है। खासतौर पर आप साड़ी या फिर सलवार सूट के साथ इस तरह के हुक वाले ईयरिंग पहन सकती हैं। हालांकि, बाजार में आपको एरो स्‍टड्स में भी इस तरह के ईयररिंग्‍स मिल जाएंगे, जिसमें डमरू के साथ त्रिशूल भी लगा होगा। अगर आपका लंबे आकार का फेस है, तो आपको इस तहर के ईयररिंग्‍स जरूर पहनने चाहिए, आपके ऊपर ऐसे ईयररिंग्‍स बहुत अच्‍छे लगते हैं। आपको बाजार में ऐसे ईयररिंग्‍स 200 रुपये से लेकर 300 रुपये तक में मिल जाएंगे।

गणेश डिजाइन वाले ईयररिंग्‍स

गॉड मोटिफ ईयरिंग्‍स में आपको गणेश जी के फेस के साथ झुमका, झालर और झूमर डिजान वाले ईयररिंग्‍स मिल जाएंगे। इन्‍हें आप किसी भी तरह के एथनिक आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। यह आपको ग्रेसफुल लुक देते हैं। अगर आपका चेहरा गोल है, तो आपके लिए ईयररिंग्‍स में यह बेस्‍ट ऑप्‍शन है।

माता लक्ष्‍मी डिजाइन वाले ईयररिंग्‍स

लक्ष्‍मी माता के फेस और मूर्ति वाले ईयरिंग्‍स में आपको बहुत सारे विकल्‍प देखने को मल जाएंगे। आप इस तरह के ईयररिंग्‍स को लहंगे, सलवार सूट और साड़ी के साथ पहन सकती हैं। यह आपको बहुत ही क्‍लासी अंदाज देंगी। इतना ही नहीं, यह ईयररिंग्‍स दिखने में हैवी होते हैं, तो आपको ओवर ऑल लुक में फेस्टिव वाइब आ जाती है।

ओम के सिंबल वाले ईयररिंग्‍स

ओम का सिंबल तो हर शिव भक्‍त को प्रिय है। अगर आप भी शिव भक्‍त हैं और महाशिवारात्रि पर खुद को शिव भक्ति में डुबो देना चाहती हैं, तो आपको ओम सिंबल वाले ईयररिंग्‍स आज ही बाजार से खरीद लेने चाहिए। यह ईयररिंग्‍स आपको छोटे और बड़े दोनों आकार में मिल जाएंगे और यह छोट गाल चेहरे पर बहुत ही अच्‍छे लगेगें।

 

Leave a Comment