How To Clean Electric Kettle: हम सभी इलेक्ट्रिक सामानों का खूब इस्तेमाल करते हैं। इससे हमारे काम कुछ हद तक आसान हो जाते हैं। उन्हीं में से एक Electric Kettle भी है। इसमें हम पानी उबालते हैं, चाय सा कॉफी बना लेते हैं। ऐसे में इसकी अगर सही ढंग से सफाई न की जाए तो गंदगी जमना तो आम बात है। आपने भी केटल के अंदर सफेद परत जमी हुई जरूर देखी होगी।
ये परत गंदगी नहीं, बल्कि पानी में मौजूद मिनरल के जमने से बनती है। खासकर हार्ड वाटर वाले इलाकों में ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन अच्छी बात तो ये है कि इसकी सफाई करने के लिए आपको किसी महंगे केमिकल की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ एक नींबू से भी आपका काम हो सकता है। आइए जानते हैं-
क्यों जम जाती है व्हाइट लेयर? (Tips To Clean Electric Kettle)
जब भी Electric Kettle में बार बार पानी उबालती हैं ताे उसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स नीचे चिपकने लगते हैं। धीरे-धीरे ये परत मोटी होती जाती है। इससे Kettle की हीटिंग पर भी असर पड़ सकता है और पानी उबलने में ज्यादा समय लग सकता है।
नींबू से कैसे करें सफाई? (How to Clean Electri Kettle From Lemon)
केतली में आधा से थोड़ा ज्यादा पानी भर लें।
अब एक पूरा नींबू निचोड़कर उसका रस पानी में मिला दें।
आप चाहें तो नींबू के छिलके को भी अंदर डाल सकती हैं।
अब इस पानी को Electric Kettle में उबालें।
उबाल आने के बाद कूम से कम आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इससे नींबू का रस अंदर जमी परत पर काम कर सकेगा।
इसके बाद पानी फेंक दें और अंदर स्पंज या ब्रश से साफ कर लें।
जब लेयर साफ हो जाए ताे साफ पानी डालकर एक बार फिर उबालें और फेंक दें। इससे नींबू का स्वाद नहीं रहेगा।
अगर आप ऐसे केतली की सफाई करेंगी तो ये अंदर से काफी साफ और चमकदार दिखने लगेगी।
नींबू क्यों काम करता है?
आपको बता दें कि नींबू में नेचुरल एसिड पाया जाता है। ये मिनरल्स से बनी परत को हटाने का काम करता है। इसलिए बिना केमिकल के भी नींबू से केतली को साफ किया जा सकता है।
कितनी बार करें सफाई?
अगर आप दिल्ली-एनसीआर जैसी जगहों पर रह रही हैं जहां का पानी बहुत खारा होता है, तो महीने में एक से दो बार Electric Kettle की सफाई जरूर करनी चाहिए। इससे लेयर मोटी नहीं होगी।
इन बातों का रखें ध्यान
केतली को बाहर से पानी में न डुबोएं।
सफाई के बाद सूखे कपड़े से पोछ लें।
हीटिंग प्लेट को किसी नुकीली चीज से न खुरचें।