राम चरण-उपासना ने रखा बच्चों का बेहद यूनिक नाम, जानिए क्या है खास मतलब

हाल ही में रामचरण और उपासना के घर जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ। 31 जनवरी को दोनों एक बेटा और एक बेटी के माता-पिता बने। वहीं, इन्होंने हैदराबाद स्थित एक नामकरण समारोह आयोजित किया, जिसमें अपने बच्चों के नाम की घोषणा भी की। जब से बच्चों के नाम की घोषणा हुई है तब से लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि उन दोनों का क्या नाम है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रामचरण और उपासना ने अपने बच्चों के क्या नाम रखें और उनका क्या अर्थ है। पढ़ते हैं आगे…

रामचरण और उपासना के बच्चों के नाम और अर्थ

रामचरण और उपासना ने अपने बच्चों को प्यारा नाम शिवराम और बेटी का अनवीरा देवी रखा है। वहीं इन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बच्चों के नाम के अर्थ भी समझाएं। उन्होंने बताया कि इन नामों के पीछे बेहद ही पर्सनल और आध्यात्मिक जुड़ाव है। उपासना और मैंने इस पर काफी विचार किया, लेकिन हमारे माता-पिता भी यात्रा का अहम हिस्सा रहे।

हमारी संस्कृति में बड़ों को ज्ञान और आशीर्वाद का स्रोत मानते हैं इसलिए इस प्रक्रिया में उनकी मौजूदगी सबसे ज्यादा जरूरी थी। वहीं वे आगे कहते हैं कि हमारे बेटे का नाम शिवराज दो शाश्वत आदर्श भगवान शिव और भगवान राम के संगम से मिलकर बना है। यह संगम शक्ति और धर्म के साथ भक्ति का प्रतीक भी माना जाता है। वहीं, इस नाम से मेरे पिता के जन्म नाम शिव शंकर वर प्रसाद को भी आगे बढ़ाया जाएगा इसलिए वंश परंपरा और कृतज्ञता का भाव भी इस नाम से बेहद जुड़ा हुआ है। बेटी के नाम पर वह कहते हैं कि अनवीरा देवी साहस और दिव्य नारी शक्ति का प्रतीक है।

वीर इसमें वीरता को दर्शाता है और अन माता का रूप है। देवी शब्द जानबूझकर जुड़ा है, जिससे यह याद दिला सकें कि शक्ति और करुणा साथ-साथ मौजूद हैं।

ऐसे में यह नाम सिर्फ पहचान नहीं है बल्कि शक्ति प्रेम और सास का भी प्रतीक है। बता दें कि उपासना ने भी बच्चों पर कुछ बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि अब मदरहुड और अधिक शांत और सचेत महसूस होता है। पहली बार सब कुछ नया होता है खूबसूरत लेकिन थोड़ा मुश्किल भी। इस बार में बहुत ज्यादा शांत महसूस कर रही हूं। मैं बहुत सी चीजों को छोड़ना सीख लिया है और हमें छोटी-छोटी बातों पर घबराती नहीं हूं।

 

Leave a Comment