Lord Shiva Temples In Foreign Countries: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। जो भी भक्त इस दिन सच्चे मन से महादेव और मां गौरा की पूजा-अर्चना करता है, तो उसकी सभी कामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही मनचाहा जीवनसाथी भी मिलता है।
भारत में तो भगवान शिव के कई मंदिर हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि विदेशों में भगवान शिव की आस्था देखने को मिलती है। यहां कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जहां भक्तों की भारी भीड़ लगती है और यहां दर्शन मात्र से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। हम आपको ऐसे ही शिव मंदिर के बारे में बता रहे हैं जो विदेश में हैं। आइए जानते हैं-
नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर (Pashupatinath Temple in Nepal)
नेपाल काे भारत का पड़ोसी देश भी कहा जाता है। नेपाल में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर भगवान शिव के सबसे बड़े और पवित्र मंदिरों में से एक है। यहां रोजाना हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। महाशिवरात्रि पर तो यहां की रौनक देखने लायक ही होती है। बागमती नदी के किनारे बसे इस मंदिर में जाकर हर किसी को बहुत ही सुकून मिलता है।
मॉरिशस में भी दिखती है शिव भक्ति (Shiva Temple In Mauritius)
मॉरिशस का ग्रैंड बासिन यानी गंगा तालाव भी शिवभक्ति के लिए जाना जाता है। महाशिवरात्रि और सावन के मौके पर तो यहां जबरदस्त रौनक देखने को मिलती है। कहते हैं कि भारत के लोग यहां कांवड़ लेकर आते हैं और भोलेनाथ को जल अर्पित करते हैं।
श्रीलंका और बांग्लादेश में भी होती शिव जी की पूजा (Lord Shiva Worship On Mahashivratri 2026)
श्रीलंका के त्रिंकोमाली में स्थित कोनेश्वरम मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। महाशिवरात्रि पर यहां खास पूजा होती है। वहीं बांग्लादेश में भी कई पुराने शिव मंदिर हैं, जहां इस दिन भक्त श्रद्धा के साथ दर्शन करने आते हैं।
इंडोनेशिया और बाली में भी है शिव मंदिर (Shiva Temple In Indonesia)
इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर और बाली द्वीप में भगवान शिव की पूजा आज भी की जाती है। यहां उन्हें अलग नाम और रूप में माना जाता है, लेकिन आस्था वही है। महाशिवरात्रि के आसपास यहां भी शिव जी की विशेष पूजा होती है।
कैलिफोर्निया में भी है शिव विष्णु मंदिर (Shiva Vishnu Temple In California)
कैलिफोर्निया का ये शिव विष्णु मंदिर सबसे बड़े हिंदू मंदिरों में से एक है। यहां आपको असंख्य देवी-देवताओं जैसे भगवान शिव, गणेश, दुर्गा मां, अयप्पा, लक्ष्मी मां के दर्शन हो जाएंगे। महाशिवरात्रि पर यहां भक्ताें की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है।
शिव भक्ति की कोई सरहद नहीं
भगवान शिव को भोलेनाथ कहा जाता है, क्योंकि वो बिना भेदभाव अपने भक्तों पर कृपा करते हैं। शायद इसी वजह से उनकी भक्ति हर जगह देखने को मिलती है।