इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला की ओर से दुनिया के कई देशों में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही अपनी दो प्रमुख इलेक्ट्रिक कारों को बंद करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से कब तक इन कारों का उत्पादन बंद किया जा सकता है। किस कारण से ऐसा किया जा रहा है। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत सहित दुनियाभर में वाहनों से प्रदूषण को कम करने के लिए Electric Cars का उपयोग किया जा रहा है। ईवी की प्रमुख निर्माता Tesla भी कई देशों में कई सेगमेंट की कारों को ऑफर करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Elon Musk की Tesla अपनी दो कारों को जल्द ही बंद करने की तैयारी कर रही है। यह कौन सी कारें हैं और इनको किन कारणों से बंद किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Tesla की दो कारें होंगी बंद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलन मस्क के स्वामित्व वाली टेस्ला की ओर से अपनी दो कारों को बंद करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से भी सोशल मीडिया पर औपचारिक जानकारी दी जा चुकी है। जिसके बाद यह उम्मीद है कि इन दोनों कारों को जल्द ही बंद किया जा सकता है।
किन कारों को किया जा रहा बंद
रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला की ओर से Tesla Model S और Model X को बंद करने की तैयारी की जा रही है।
क्या है कारण
जानकारी के मुताबिक यह दोनों ही इलेक्ट्रिक कारें कई साल पुराने हो चुके हैं और अब टेस्ला की ओर से सेल्फ ड्राइविंग, एआई तकनीक के साथ अपनी कारों को ऑफर करने की तैयारी की जा रही है। जिस कारण यह दोनों पुरानी कारों का उत्पादन बंद किया जा सकता है।
Elon Musk ने भी दी जानकारी
सोशल मीडिया पर एलन मस्क की ओर से भी इसकी जानकारी दी गई है। मस्क ने अपने पोस्ट में लिखा है कि टेस्ला मॉडल एस और मॉडल एक्स शानदार गाड़ियां हैं। जब तक उपलब्ध हैं, इन्हें खरीद लें!
Tesla ने भी दी जानकारी
मस्क ने उस ट्वीट पर कमेंट किया जिसे टेस्ला की ओर से पोस्ट किया गया है। टेस्ला ने अपने पोस्ट में लिखा कि जैसे-जैसे हम स्वायत्त भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं, मॉडल S और X का उत्पादन अगले तिमाही में बंद हो जाएगा। यदि आप इनमें से एक कार खरीदना चाहते हैं, तो अभी ऑर्डर देने का अच्छा समय है। मॉडल S और X और उनके (शुरुआती) मालिकों के बिना टेस्ला आज इस मुकाम पर नहीं होती – पिछले एक दशक में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।