मारुति सुजुकी इंडिया देश के CNG सेगमेंट की सबसे बड़ी खिलाड़ी है। इसकी बड़ी वजह कंपनी के पास किसी भी दूसरी कंपनी की तुलना में सबसे ज्यादा CNG मॉडल का होना है। FY2025 में भारत में CNG गाड़ियों की बिक्री में 22% की बढ़ोतरी हुई। पिछले फाइनेंशियल ईयर में देश में 8,38,546 CNG कार बिकीं।
मारुति सुजुकी इंडिया देश के CNG सेगमेंट की सबसे बड़ी खिलाड़ी है। इसकी बड़ी वजह कंपनी के पास किसी भी दूसरी कंपनी की तुलना में सबसे ज्यादा CNG मॉडल का होना है। FY2025 में भारत में CNG गाड़ियों की बिक्री में 22% की बढ़ोतरी हुई। पिछले फाइनेंशियल ईयर में देश में 8,38,546 CNG कार बिकीं। इसमें मारुति सबसे आगे रही। कंपनी के पास 14 CNG मॉडल हैं। कंपनी एस-प्रेसो, ऑल्टो, सेलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट, ईको, डिजायर, बलेनो, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, ब्रेजा, अर्टिगा, XL6 और विक्टोरिस शामिल हैं। इसमें सबसे सस्ते एस-प्रेसो, ऑल्टो और सेलेरियो हैं। इन तीनों की FY2025 में करीब 12 हजार यूनिट बिकीं।
मारुति की सबसे सस्ती CNG कारों की बिक्री
मारुति के पोर्टफोलियो में एस-प्रेसो सबसे सस्ती CNG कार है। फाइनेंशियल ईयर 2025 के दौरान इसकी 1,575 यूनिट बिकीं। वहीं, इसके CNG वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4,61,900 रुपए है।
कंपनी के पोर्टफोलियो में ऑल्टो K10 दूसरी सबसे सस्ती CNG कार है। फाइनेंशियल ईयर 2025 के दौरान इसकी 6,210 यूनिट बिकीं। वहीं, इसके CNG वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4,81,900 रुपए है।
कंपनी के पोर्टफोलियो में सेलेरियो तीसरी सबसे सस्ती CNG कार है। फाइनेंशियल ईयर 2025 के दौरान इसकी 4,193 यूनिट बिकीं। वहीं, इसके CNG वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,97,900 रुपए है।
मारुति ऑल्टो K10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
ऑल्टो K10 कार कंपनी के अपडेटेड प्लेटफॉर्म Heartect पर बेस्ड है। इस हैचबैक में न्यू-जेन K-series 1.0L डुअल जेट, डुआल VVT इंजन दिया है। ये इंजन 66.62PS का पावर और 89Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट 24.90 km/l और मैनुअल वैरिएंट 24.39 km/l का माइलेज देता है। वहीं, इसके CNG वैरिएंट का माइलेज 33.85 kmpl है।
ऑल्टो K10 में 7 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम पहले ही एस-प्रेसो, सेलेरियो और वैगन-आर में कंपनी दे चुकी है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो के अलावा यूएसबी, ब्लूटूथ और ऑक्स केबल को भी सपोर्ट कता है। इसमें स्टियरिंग व्हील को भी नया डिजाइन दिया है। इसमें स्टीयरिंग पर ही इंफोटेनमेंट सिस्टम का माउंटेड कंट्रोल दिया गया है। बता दें कि कंपनी ने अब इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड कर दिए हैं।
इस हैचबैक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD), रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलेगा। इसके साथ ऑल्टो K10 में प्री-टेंशनर एंड फोर्स लिमिट फ्रंट सीट बेल्ट मिलेगा। सुरक्षित पार्किंग के लिए इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर भी मिलेंगे। कार में स्पीड सेंसनिंग ऑटो डोर लॉक और हाई स्पीड अलर्ट के साथ कई अन्य सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं। इसे 6 कलर ऑप्शन स्पीडी ब्लू, अर्थ गोल्ड, सिजलिंग रेड, सिल्की व्हाइट, सॉलिड व्हाइट और ग्रेनाइट ग्रे में खरीद पाएंगे।
मारुति एस-प्रेसो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 68PS की पावर और 89NM का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड भी है, जबकि 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी है। इस इंजन के साथ सीएनजी किट का ऑप्शन भी मिलता है। सीएनजी मोड में यह इंजन 56.69PS की पावर और 82.1NM का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। मारुति एस प्रेसो के माइलेज की बात करें तो इसके पेट्रोल MT वैरिएंट का माइलेज 24kmpl, पेट्रोल MT का माइलेज 24.76kmpl और CNG वैरिएंट का माइलेज 32.73km/kg है।
मारुति एस प्रेसो के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी वाला 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो और की-लेस एंट्री स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVM और केबिन में एयर फिल्टर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। हालांकि, सेफ्टी के लिए अभी इसमें डुअल एयरबैग ही मिलते हैं। कंपनी जल्द ही इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर अपडेट करेगी।
मारुति सेलेरियो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
सेलेरियो में K10C डुअलजेट 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। ये स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम के साथ आता है। ये इंजन 66 hp का पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके LXI वैरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन नहीं मिलता। कंपनी के दावा के मुताबिक, इसका माइलेज 26.68 kmpl है। वहीं, इसके CNG वैरिएंट का माइलेज 34.43 km/kg है।
सेलेरियो में नया रेडिएंट फ्रंट ग्रिल, शार्प हेडलाइट यूनिट और फॉग लाइट केसिंग मिलता है। ब्लैक एक्सेंट वाला फ्रंट बंपर ङी दिया है। इसमें कुछ एलिमेंट एस-प्रेसो से भी लिए गए हैं। कार का साइड प्रोफाइल भी आउटगोइंग मॉडल की तुलना में पूरी तरह से अलग है। इसमें 15-इंच के अलॉय व्हील नए डिजाइन के साथ दिए हैं। पीछे की तरफ बॉडी कलर्ड रियर बंपर, फ्लुइड लुकिंग टेललाइट्स और एक कर्वी टेलगेट मिलता है।
सेलेरियो में स्पेस को बढ़ाया गया है। कार के अंदर फर्स्ट-इन-सेगमेंट हिल होल्ड असिस्ट, इंजन स्टार्ट-स्टॉप, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे। कार में शार्प डैश लाइन्स के साथ सेंटर-फोकस विजुअल अपील, क्रोम एक्सेंट के साथ ट्विन-स्लॉट एसी वेंट्स, नया गियर शिफ्ट डिजाइन और अपहोल्स्ट्री के लिए नया डिजाइन दिया है। इसमें 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो डिस्प्ले एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है।
कार में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड असिस्ट (फर्स्ट-इन सेगमेंट) के साथ इसमें कुल 12 सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि नई सेलेरियो फ्रंटल-ऑफसेट, साइड क्रैश और पैदल पैसेंजर सेफ्टी जैसे सभी भारतीय सुरक्षा नियमों का पालन करती है। इसे कुल 6 कलर्स जैसे सॉलिड फायर रेड और स्पीडी ब्लू के साथ आर्कटिक व्हाइट, सिल्की सिल्वर, ग्लिस्निंग ग्रे, कैफीन ब्राउन, रेड और ब्लू में खरीद सकते हैं।